} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 25 सितंबर 2021

ओवैसी ने बताया खुद को गरीबों, कमजोरों और सताए हुए लोगों का अब्बा





ओवैसी का ऐलान 100 सीटों पर लड़ेंगे यूपी में चुनाव

वाराणसी 25 सितंबर (दिल इंंडिया लाइव)। हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज शनिवार 25 सितंबर को बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुँचे। इस दौरान प्रदेश सचिव परवेज़ कादिर खां की अगुवाई में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वो प्रयागराज रवाना हो गये।

गोपीगंज में भी स्वागत समारोह

 गोपीगंज के राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते समय अपने स्वागत समारोह के दौरान आने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रणनीति का ऐलान किया। बोले कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ओवैसी ने कहा कि हम यूपी में चुनाव लड़ेंगे। हम किसी के गुलाम नहीं हैं। अब तक 60 साल तक लोगों को जिताया है। अब खुद चुनाव लड़ेंगे और यूपी का मुसलमान जीतेगा। असदुद्दीन ओवैसी ने आक्रामक तेवरों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राकेश टिकैत पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कोई अब्बा जान बोल रहा है, तो कोई मुझे चचाजान बुला रहा है। उन्होंने कहा कि “वे अब्बा हैं। वो गरीबों, कमजोरों और सताए हुए लोगों के अब्बा हैं। वो उन महिलाओं के भाई हैं, जो मुश्किल में हैं। यदि कमजोर लोगों की मदद करना उन्हें अब्बा बनाता है, तो मैं उनका अब्बा हूं।”

कितने मुसलमानों को मकान दिया

ओवैसी ने कहा कि बीजेपी कहती है सबका साथ सबका विकास, लेकिन हम कहते हैं यह सब झूठ है। क्योंकि पीएम आवास योजना में जो 2021-22  मकान मंजूर किए गए थे उसमें बताएं योगी और मोदी के कितने मुसलमानों को मकान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा साथ दीजिए, हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। हमारा झगड़ा हिस्सेदारी का है। यूपी में जितनी भी बिरादरी है, समाज है, सबकी हैसियत और ताकत है। हमारा हाल यह है कि मुस्लिम को दूर खड़ा कर दिया जाता है। सिर्फ वोट के लिए हमारा प्रयोग किया जाता है। 

मैं योगी को हराने के लिए आया हूं

एआईएमआईएम के चीफ ने कहा कि चुनाव के बाद हम रोज मरते हैं। पुलिस का जुल्म बढ़ता है। रोजगार नहीं मिलता। वहीं जेल से बाहर एनकाउंटर कर दिया जाता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बीएसपी साथ लड़े। बीजेपी कामयाब हुई। लेकिन इल्जाम मुझ पर लगाते हैं कि मैं वोट काटने आया हूं। ओवैसी ने कहा कि मैं यहां योगी आदित्यनाथ को हराने के लिए आया हूं। आप साथ दीजिए 2022 में योगी आदित्यनाथ को गुमनामी में भेज देंगे। 

सियासत में अब्बाजान और चचाजान की एंट्री

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए ‘अब्बाजान’ शब्द से अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। जिसके बाद बागपत में किसान नेता राकेश टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी को बीजेपी का चचाजान बताया था। टिकैत ने कहा था कि बीजेपी का चचाजान ओवैसी आ गया है। अब वो बीजेपी को जीताकर ले जाएगा।

2 टिप्‍पणियां:

Imtiyaz khan ने कहा…

In ko to pure 400 par lagna chahiye 😭😭

Imtiyaz khan ने कहा…

👍🏻