} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 5 सितंबर 2021

काशी के लाल विशाल पांडेय के परिवार को भी सरकार ने ठगा: कांग्रेस

मांग: विशाल पांडेय की प्रतिमा लगे, गली में शहीद के नाम पर द्वार बने

वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि काशी के लाल शहीद विशाल पांडेय के शव के सामने भाजपा सरकार के कई मंत्री, विधायक ने परिवार से वादा किया था कि सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में शहीद विशाल पांडेय की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, विशाल पांडे के घर कि गली के मुख्य द्वार पर विशाल पांडे द्वार बनाया जाएगा, गली की मरम्मत की जाएगी लेकिन आज ढाई वर्ष बीत गए सरकार का वादा पूरा नही हुआ।

इसी क्रम में 28 अगस्त से महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से क्रमबद्ध तरीके से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है आज उनके आवास से लेकर सड़क तक कांग्रेस जनों ने सफाई कर झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। इस मौके पर महानगर कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि अब सरकार शहीदों के साथ भी धोखाधड़ी और छल कपट कर रही है उन्होंने कहा कि ढाई वर्ष से आज तक सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है यह सरकार जब शहीदों के साथ इस तरह का बर्ताव कर रही है आम जनता को इनसे क्या उम्मीद होगी।


  राघवेंद्र चौबे ने कहा कि यदि सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर पा रही है तो संस्कृत संकुल में हम कांग्रेसी जनों को एक जगह आवंटित की जाए जिससे हम कांग्रेस जनों के साथ साथ वाराणसी के आम जनमानस से भीख मांग कर संकुल में शहीद की प्रतिमा स्थापित कर सकें और उस गली का मुख्य द्वार शहीद विशाल सिंह के नाम एवं गली का चौड़ीकरण सफाई मरम्मत करने को कटिबद्ध है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अजय राय, महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष फसाहत हुसैन बाबू, शैलेंद्र सिंह, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, मनीष मारोलिया, मनीष चौबे, चंचल शर्मा, रंजीत तिवारी, रोहित दुबे, विनीत चौबे आदि ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

कोई टिप्पणी नहीं: