} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 22 जनवरी 2022

रविवार को जिले के 10 केंद्रों पर होगा टीकाकरण

जिले में शनिवार को 36,831 लाभार्थियों को लगा कोविड का टीका

11,061 लोगों को पहली व 24,640 लोगों को लगी दूसरी डोज़

वाराणसी, 22 जनवरी (dil india live)। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। इस क्रम में जनपद में शनिवार को जिले में 36,831 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इसमें 3,129 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 1,130 लोगों ने एहतियाती टीका लगवाया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि शनिवार को जिले के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर आयोजित 570 सत्रों में कुल 36,831 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया, जिसमें 11,061 लाभार्थियों को प्रथम डोज तथा 24,640 लाभार्थियों को दूसरी डोज एवं 1,130 लोगों को प्रीकाशनरी डोज़ का टीका लगाया गया। इस क्रम में 15 से 17 वर्ष के 3,129 लाभार्थियों को, 18 से 44 वर्ष के 23,781 लाभार्थियों को, 45 से 59 वर्ष के 5,731 लाभार्थियों एवं 60 वर्ष से ऊपर के 3,021 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया।

      सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 51,79,794 कोरोना डोज़ लगाई जा चुकी हैं। इसमें से 29,97,246 (100.9%) पहली डोज़ व  19,75,312 (66.5%) दूसरी डोज़ एवं 15,468 प्रीकॉशनरी डोज़ लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही अब तक 1,91,768 (74.4%) किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

      जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ वीएस राय ने बताया कि रविवार को जिले में 10 टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को कोविड टीका लगाया जाएगा। इसमें समस्त आठों ब्लॉकों के ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित दो विशेष टीकाकरण केंद्र सिगरा स्टेडियम एवं एलटी कॉलेज में टीकाकरण सत्र चलाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पहली डोज़ लगवा ली है वह समय से दूसरी डोज़ भी अवश्य लगवा लें। इसके साथ ही जिन्होंने दोनों डोज़ लगवा ली हैं वह समय से प्रीकॉशनरी डोज़ लगवा लें।

कोई टिप्पणी नहीं: