} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 24 जनवरी 2022

जिले में सोमवार को 35,524 लाभार्थियों को लगा कोविड का टीका

10,218 को पहली, 24,125 लोगों को लगी दूसरी डोज़


वाराणसी, 24 जनवरी (dil india live)। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। इस क्रम में जनपद में सोमवार को जिले में 35,524 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इसमें 2,520 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 1,181 लोगों ने एहतियाती टीका लगवाया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी* ने बताया कि सोमवार को जिले के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर आयोजित 594 सत्रों में कुल 35,524 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया, जिसमें 10,218 लाभार्थियों को प्रथम डोज तथा 24,125 लाभार्थियों को दूसरी डोज एवं 1,181 लोगों को प्रीकाशनरी डोज़ का टीका लगाया गया। इस क्रम में 15 से 17 वर्ष के 2,520 लाभार्थियों को, 18 से 44 वर्ष के 23,346 लाभार्थियों को, 45 से 59 वर्ष के 5,575 लाभार्थियों एवं 60 वर्ष से ऊपर के 2,986 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया।

      सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 52,24,672 कोरोना डोज़ लगाई जा चुकी हैं। इसमें से 30,06,757 (101.2%) पहली डोज़ व  20,06,436 (67.5%) दूसरी डोज़ एवं 16,814 प्रीकॉशनरी डोज़ लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही अब तक 1,94,665 (75.5%) किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: