} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 18 जनवरी 2022

वाराणसी ने हासिल की 50 लाख कोविड डोज़ लगाने की बेमिसाल उपलब्धि

जिले में 38,576 लाभार्थियों को लगा कोविड का टीका

15,431 लोगों को पहली व 21,711 लोगों को लगी दूसरी डोज़

वाराणसी, 18 जनवरी (dil india live)।  मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल एवं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। इस क्रम में जनपद मे मंगलवार को जिले में करीब 38,576 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इसी के साथ वाराणसी ने मंगलवार को 50 लाख से अधिक कोविड डोज़ लगाने की बेमिसाल उपलब्धि हासिल कर ली है। इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों और संस्थाओं ने अपना अहम योगदान दिया है, जो काफी सराहनीय है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि मंगलवार को जिले के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर आयोजित 613 सत्रों में कुल 38,576 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया, जिसमें 15,431 लाभार्थियों को प्रथम डोज तथा 21,711 लाभार्थियों को दूसरी डोज एवं 1,434 लोगों को प्रीकाशनरी डोज़ का टीका लगाया गया। इस क्रम में 15 से 17 वर्ष के 5,841 लाभार्थियों को, 18 से 44 वर्ष के 23,545 लाभार्थियों को, 45 से 59 वर्ष के 5,187 लाभार्थियों एवं 60 वर्ष से ऊपर के 2,511 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया।

      सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 50,03,423 कोरोना डोज़ लगाई जा चुकी हैं। इसमें से 29,58,872 (99.6%) पहली डोज़ व  18,60,259 (62.6%) दूसरी डोज़ एवं 1,0,065 प्रीकॉशनरी डोज़ लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही अब तक 1,74,228 (67.6%) किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: