} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 29 जनवरी 2022

सपा ने इस नेता पर किया इतना भरोसा

सयुस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद ज़ुबैर शहर दक्षिणी के "चुनाव प्रभारी" 

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फ़हद ने सौंपी अहम ज़िम्मेदारी


वाराणसी 29 जनवरी (dil india live)। समाजवादी युवजन सभा (सयुस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फ़हद ने सयुस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद ज़ुबैर को वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा का "चुनाव प्रभारी" नियुक्त किया है। पार्टी द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मोहम्मद ज़ुबैर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सयुस अध्यक्ष मोहम्मद फ़हद के प्रति आभार व्यक्त किया है। शहर दक्षिणी विधानसभा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी मोहम्मद ज़ुबैर ने कहा कि पार्टी ने उनकी निष्ठा और कार्यों के मद्देनजर उन पर जो भरोसा जताया है उसपर खरा उतरूंगा। कहा कि पहले से ही मैं पार्टी हित और चुनावी जीत के लिए मेहनत करता रहा हूँ। अब जो महत्वपूर्ण दायित्व मिला है उसके "रिटर्न गिफ्ट" के तौर पर इस विधानसभा सीट से पार्टी को जीत दिलाने की मेरी शत-प्रतिशत कोशिश होगी। इस विधानसभा के लोगों को पार्टी के "घोषणा-पत्र" की बातों से वाकिफ कराते हुए उन्हें पार्टी के फेवर में करना ही मेरा लक्ष्य है। साथ ही लोगों को "मतदान" के लिए जागरूक भी करूँगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: