} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 23 जनवरी 2022

नेताजी की जयंती पर पुष्पांजालि


वाराणसी (dil india live) । आज़ादी संग्राम में अद्वितीय योगदान देने वाले शेर-ए-हिन्द आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक महान नेताजी सुभाष चंद बोस की १२५वी जयंती के अवसर पर आज़ाद संस्था द्वारा सिगरा स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माला एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन भेंट की इस अवसर पर सी आर पी ऍफ़ के जवान पुरे अस्त्र शस्त्र के साथ नेताजी को सलामी प्रदान की। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अखिल आनंद ने बताया की नेतृत्व और देशभक्ति की सच्ची प्रेरणा किसी से मिलती है तो वह नेताजी ही हैं।

इस अवसर पर संस्था ने जिला उपाध्यक्ष के पद पर डॉ. सुभाष चंद्र जी व जिला युथ सचिव व संयोजक के रूप में शशिशंकर पटेल जी को मनोनीत किया। जिला सचिव प्रवीण वर्मा ने बताया की हर वर्ष संस्था द्वारा नेताजी के जन्म जयंती के अवसर पर हम सबके द्वारा पार्क व प्रतिमा की साफ़ सफाई व बच्चो के बीच नेताजी की वीर गाथाएँ सुनाई जाती आई है। इस वर्ष सैनिको के साथ हम आज यह पराक्रम दिवस मना रहे जिला संरक्षक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. पंकज सिंह, अंजलि माहेश्वरी, रवि कुमार, आदि लोग ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रकट की।

कोई टिप्पणी नहीं: