} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 12 नवंबर 2022

पक्षी हमारे देश की समृद्धि, जैव विविधता का अभिन्न अंग है: अब्दुल वफा


Varanasi (dil india live)। बड़ी बाजार स्थित द मॉडर्न पब्लिक स्कूल में  ‘पक्षी मानव’ विश्व विख्यात पक्षी विशेषज्ञ डाक्टर सलीम अली के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया गया। इस मौके पर संस्था के शिक्षक तथा शिक्षिका ने सभी बच्चों को पक्षियों के प्रति प्रेम व उनको बचाने के लिए बच्चों को शपथ भी दिलाया।

   शपथ दिलाते हुए संस्था के प्रधानाचार्य अब्दुल वफा ने कहा कि भारत सरकार ने आज के दिन को राष्ट्रीय पक्षी दिवस घोषित किया है, जो हम सबके लिए एक अहम जिम्मेदारी होती है कि पर्यावरण में पक्षियों का रहना उतना ही जरूरी है जितना हम सबका रहना। पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित श्री सलीम अली पक्षियों को बचाने में पूरी जिंदगी न्योछावर कर दी, जो कि इस बात को दर्शाता है की मानव के साथ साथ उनका प्रेम बे जुबान जानवर पक्षियों पर भी था, और किसी भी घायल पक्षियों का व पीढ़ा सहन नही कर पाते थे। इसी लिए उनको ‘पक्षी मानव’ के नाम से भी जाना जाता है।

  इस मौके पर ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के निदेशक इफ्तेखार अहमद खान, फैयाज अहमद खान, अध्यापक सोफिया अहमद, रोजिना, जफर, रहमतुल्लाह, अंकित, जुबैदा इत्यादि के साथ भारी संख्या में बच्चे व अभिभावक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: