} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

no ragistration, no doctors, चल रहा था चिकित्सालय

Hospital बंद करा सीएमओ ने दिया मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश

चिकित्सालय के बोर्ड पर छह माह पूर्व मृत डाक्टर का नाम था दर्ज


Varanasi (dil india live). लंका थानान्तर्गत छित्तूपुर क्षेत्र स्थित एसएमएस हेल्थ केयर हास्पिटल बगैर पंजीयन और बिना किसी चिकित्सक के संचालित हो रहा था। अस्पताल के बोर्ड पर जिस चिकित्सक का नाम दर्ज था उसकी मृत्यु छह माह पूर्व हो चुकी है। बावजूद इसके अस्पताल में मरीजों की भर्ती कर उनका उपचार भी किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उक्त चिकित्सालय को बंद कराने के साथ ही उसके संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये है।

        मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी ने बताया कि दासमती देवी पत्नी नत्थू लाल हरिजन, निवासिनी ग्राम छित्तूपुर ब्लाक काशी विद्यापीठ, ने गत दिनों एसएमएस हेल्थ केयर हास्पिटल, छित्तूपुर, लंका, वाराणसी के विरुद्ध शिकायत की थी। इस शिकायत पर उक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण में पाया गया कि चिकित्सालय बिना पंजीयन एवं बिना चिकित्सक के संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सुरेन्द्र वहां उपस्थित थे। पूछताछ में पता चला कि अस्पताल के बोर्ड पर डा. एस.पी. सिंह का नाम दर्ज है उनकी मृत्यु छह माह पूर्व हो चुकी है। इससे साफ हुआ कि मृत चिकित्सक के नाम का दुरूपयोग अस्पताल द्वारा किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में दो मरीज भर्ती मिले, जिन्हें अन्यत्र उपचार कराने को कहा गया। सीएमओ ने बताया कि बिना पंजीयन एवं बिना चिकित्सक के चिकित्सकीय कार्य किये जाने के दृष्टिगत एस०एम०एस० हेल्थ केयर हास्पिटल, छित्तूपुर, लंका, वाराणसी का संचालन तत्काल प्रभाव से बन्द कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही बिना पंजीकरण कराये चिकित्सा प्रतिष्ठान संचालित किये जाने/चिकित्सकीय कार्य किये जाने के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लंका थाने में तहरीर दी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: