} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 7 नवंबर 2022

Dev dipawali:Zami pe utra Chand sitare













Varanasi (dil india live)। देव दीपावली पर वाराणसी आए पर्यटकों को गंगा किनारे ज़मीं पर चांद सितारे उतरने का अदभुत एहसास जहां हुआ वहीं गंगा घाट रोशनी से रौशन नजर आए, हर घाट पर दीपक सजने से , घाटों का कोना-कोना प्रज्जवलित नजर आया। गंगा के दोनों किनारों पर लगभग दस लाख से अधिक दीये जलाने से महसूस हो रहा था कि जैसे गंगा तट पर सितारे टांक दिये गये हो। यह अद्भुत नजारा देख पर्यटकों के साथ नागरिक यादों में इसे सजोंने के लिए कैमरे और सेलफोन से फोटो लेने में जुटे रहे। देव दीपावली देख लोगों के मुंह से अद्भुत, अलौकिक, अद्वितीय जैसे शब्द ही निकल रहे थे। इसके पहले शाम को लोगों के सामूहिक प्रयास से घाटों का कोना कोना रोशनी से नहा उठा। गंगाघाट की सीढि़यों से लेकर गंगा की लहरों तक, घरों से लेकर मंदिरों तक, हर जगह रोशनी ही रोशनी दिखी। गंगा तट पर शाम को कोई दिये में तेल डालता दिखा तो कोई दीयों में बाती रखता। लोग पूरे उत्साह के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों,जिला प्रशासन के अफसरों और विशिष्ट जनों के साथ दीयों को प्रज्जवलित कर देव दीपावली का पर्व मना रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: