} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 1 नवंबर 2022

Yeshu bhakto ने लगाया नये धर्मांतरण कानून के दुरुपयोग का आरोप


Varanasi (dil india live).  मसीही अनुयाइयों एवं यीशु भक्तों द्वारा पुलिस कमिश्नर वाराणसी ज़ोन और मंडलायुक्त वाराणसी से मिल कर अराजक तत्वों और लोकल पुलिस के नकारात्मक गठजोड़ पर गहरी आपत्ति दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि विगत कुछ समय से एक कथित हिन्दू संगठन के पदाधिकारी होने का दावा करने वाले कुछ लोगों द्वारा निर्दोष मसीही नागरिकों के खिलाफ धर्मान्तरण के झूठे मामलों में फंसाने की साजिश की जा रही है। इस संबंध में एक अभ्यावेदन पुलिस कमिश्नर वाराणसी ज़ोन और मंडलायुक्त वाराणसी को दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि विगत दो वर्षों में नये धर्मांतरण कानून का यूपी में भारी दुरुपयोग जारी है। ईसाई समुदाय पर मेरठ, आजमगढ़, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, मऊ ही नहीं बनारस इत्यादि में भी हमले फिर से कई गुना बढ़ गए है।

पुलिस कमिश्नर वाराणसी ज़ोन और मंडलायुक्त वाराणसी से मिल कर अनुरोध किया गया है, कि साम्प्रदायिक सद्भाव और शांति के हित में इलाके में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस मामले में आप अविलम्ब आवश्यक कार्रवाई करें।

प्रतिनिधि मंडल ने कि यह मांग 

1.वाराणसी मंडल में धार्मिक उन्मादी व् मनबढ़ लोगों को चेतावनी दिया जाये की समाज में वैमनस्य न फैलाएं।

2.पोलिस द्वारा रविवार को यीशु भक्तों की आराधना व् संगती बाधित न किया जाये।

3.पोलिस प्रशासन सभी वर्गों के लोगों के साथ न्यायपूर्ण व्यहवार करें व् 'उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून' का दुरूपयोग रोका जाये। 

4.सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सभी पोलिस स्टेशनों पर सी. सी. टीवी कैमरा लगाया जाये।

इनकी रही मौजूदगी

फादर आनंद, मनीष शर्मा, फादर कल्याण, फादर दशरथ पवार, फादर मारन, पास्टर नवीन जॉय, पास्टर विन्सेंट, दीनानाथ जैसवार इत्यादि।

कोई टिप्पणी नहीं: