} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 23 नवंबर 2022

DM Varanasi or congress नेताओं की मुलाकात


Varanasi (dil india live). जिलाधिकारी वाराणसी एस. राज लिंगम से महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज मिला।इस मुलाकत के दौरान कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न मुद्दों से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 2017 में जब केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी जी बनारस दौरे पर आए थे,तभी पुराने राजघाट पुल के समीप नवीन पुल के निर्माण की बात स्वीकार की थी पिछले सात से आठ वर्षों में पुल पर कई दुर्घटनाये हो चुकी हैं उस जगह नवीन पुल का निर्माण हो।

पिंडरा में बिना किसानों की जमीन अधिग्रहीत किये व बिना मुआवजा दिए फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है तत्काल किसानों को मुआवजा दिया जाए।

मुलाकात के बाद महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की नवनियुक्त जिलाधिकारी एस.राज लिंगम से मुलाकात कर हम कांग्रेसजनों ने उन्हें अवगत कराया की गुजरात मे मोरबी की पुनरावृत्ति कही बनारस में न हो। 2017 में जब केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी बनारस दौरे पर आए थे, तभी पुराने राजघाट पुल के समीप नवीन पुल के निर्माण की बात स्वीकार की थी।पिछले सात से आठ वर्षों में पुल पर कई दुर्घटनाये हो चुकी हैं।लेकिन अभी तक नए पुल का निर्माण न हो सका वहां नए पुल का निर्माण हो।पिंडरा में बिना किसानों की जमीन अधिग्रहीत किया गया व बिना मुआवजा दिए फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है तत्काल मुआवजा मिले तभी वहां निर्माण कार्य हो

प्रतिनिधिमंडल में सैयद फसाहत हुसैन बाबू, राजेश गुप्ता, अशोक सिंह, मेहदी हसन कब्बन, सन्तोष सिंह, चंचल शर्मा, राजीव राम, पार्षद विनय शादेजा, परवेज खान, मनोज यादव, छांगुर गुप्ता, नवीन पटवानी, राज जयसवाल, अनिल पटेल, लोकेश सिंह, मुन्नू सिंह, आशिष यादव आदि लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: