} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

Education news: हाथों में पुस्तक पाकर बच्चे हुए प्रसन्न

नया सत्र प्रारंभ, students को खंड शिक्षा अधिकारी ने किया पुरस्कृत




Varanasi (dil india live)। विकासखंड चिरईगांव के गौराकलाँ के प्राथमिक विद्यालय में पुरस्कार वितरण एवं निःशुल्क पुस्तक वितरण समारोह हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल आरती देवी एवं संचालन वरिष्ठ अध्यापिका वन्दना पांडेय ने सुचारू रूप से किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

       इस कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा फल घोषित कर कक्षा में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाले एवं अन्य कामों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह के साथ कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर इत्यादि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चिरईगांव ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री स्कंद गुप्ता जी ने कहा कि बच्चों को आज के समाज में शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है अभिभावकों को भी संबोधित करते हुए उनके योगदान पर भी बल दिया। सरकार की ओर से सभी योजनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और कहा कि यह पहला साल है जब सत्र के पहले दिन ही बच्चों के हाथों में किताबें दिखाई दी। विशिष्ट अतिथि श्री राजीव कुमार सिंह (एस आर जी) ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं जिस प्रकार पौधे लगाने के बाद भी हमें उसके फल देने तक ध्यान देने की आवश्यकता है उसी प्रकार बच्चों पर भी हमें हर पल विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।" अटेवा " पेंशन बचाओ मंच वाराणसी के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर एहतेशामुल हक ने कहा कि संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी है बच्चों को हर हाल में नैतिक शिक्षा के साथ संस्कार भी देना अनिवार्य है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता रामाश्रय प्रजापति मुन्ना और ग्राम प्रधान राजेश कुमार राजू ने भी संबोधित किया।

         इस अवसर पर स्कंद गुप्ता ए बीएसए चिरईगांव,राजीव सिंह एसआर, प्रिंसिपल आरती देवी, ग्रामप्रधान राजेश कुमार राजू, अटेवा के ज़िला उपाध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक, वंदना पांडेय, अनीता सिंह, शशिकला, प्रमिला सिंह, शक्ति कुमारी, त्रिलोकी, ईश्वरचंद्र मौर्य सहित अभिभावकगण, छात्र एवं छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: