} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 25 अप्रैल 2023

Fr p victor के पुरोहिताभिषेक की 28 वीं वर्षगाँठ में उमड़े मसीही



Jounpur (dil india live)। सेंटजॉन्स, सिद्दीकपुर, jounpur के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर के पुरोहिताभिषेक की 28 वीं वर्षगाँठ में मसीही समुदाय का हुजूम उमड़ा। इस दौरान सेंट जोंस स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। गौरतलब हो कि 28 वर्ष पूर्व आज ही के दिन फादर के चाचा विशप फ्रांसिस द्वारा फादर को पुरोहित के रूप में अभिषिक्त किया गया था।

कन्याकुमारी के नायर कोयल गाँव में माता विंसेंट मेरी एवं पिता पीटर के घर जन्मे फादर पी विक्टर ने अपना पौरोहित्य जीवन काशी धर्मप्रान्त को समर्पित कर दिया। पुरोहित के साथ ही साथ फादर का जीवन शिक्षा एवं पर्यावरण को समर्पित रहा।फादर ने काशी के अतिरिक्त गाजीपुर एवं जौनपुर में लाखों वृक्ष लगवाएऔर बच्चों को उपहार के रूप में पौधे प्रदान करते रहे।फादर के पुरोहिताभिषेक की 28 वीं वर्षगाँठ पर विद्यालय परिवार ने शुभकामना प्रस्तुत किया। इस अवसर पर फादर के दीर्घ जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका समीना फ़ारूक़ी ने पुष्प-गुच्छ देकर फादर को सम्मानित किया।दीप्ती कश्यप ने भजन कि प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर परवेज अहमद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में फादर ने कहा कि पुरोहित का जीवन आसान नहीं होता, यह कठोर तपस्या का जीवन होता है। पुरोहित को धर्म एवं समाज के कार्य के लिए स्वयं को अर्पित करना होता है। उसका अपना व्यक्तिगत कुछ भी नहीं होता। फादर ने कहा कि व्यक्ति सुख की तलाश करता है पर सुख भौतिक संसाधनों में नहीं अपितु अच्छे लोगों कि संगति में होता है। अच्छे लोगों का संग ईश्वर के मार्ग में प्रेरित कर वास्तविक सुख प्रदान करता है।पुरोहित अपने आचरण द्वारा समाज को दिशा एवं दशा प्रदान करता है और सन्मार्ग के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर अध्यापक परवेज़ अहमद एवं अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव ने कुशल मंच संचालन किया।

कोई टिप्पणी नहीं: