} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

Hajj पर जाएंगे Kashi के 860 जायरीन

7 तक जमा करें जायरीन एडवांस रकम 81800


Varanasi (dil india live). वाराणसी से 860 आजमीने ए हज ने हज 2023 के लिए आवेदन किया था जिसमें सभी का सलेक्शन हज यात्रा पर जाने के लिए हो गया है। पूर्वांचल हज सेवा समिति के महा सचिव अदनान ख़ान ने बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश हज समिति को 26786 आबेदन प्राप्त हुआ जिसमें 222 बगैर महरम महिलाओं और रिज़र्व कटेगरी 70+ के 1272 के हज आवेदन शामिल थे।

अब हर आजमीने ए हज  को हज कमेटी आफ इंडिया के सर्कुलर नम्बर 7 व 8 के अनुसार अपनी एडवांस रकम 81800 /- हज कमेटी आफ इंडिया के खाते में बैंक रेफरेंस नम्बर का हवाला देकर SBI/UBI के जरिए जमा करना होगा। इसके अलावा हर आजमीने ए हज को अपना मेडिकल स्क्रीनिंग (screening and fitness) और फिटनेस सर्टिफिकेट किसी सरकारी मेडिकल आफिसर ( allopathic) से जो हज कमेटी आफ इंडिया ने जारी किया है बनवाया जाना है। हर आजमीने ए हज को अपनी एडवांस किस्त 81800 रुपए जमा करना होगा यह रूपया एसबीआई / यूबीआइ (SBI/UBI) बैंक के जरिए हज कमेटी आफ इंडिया (Haj Committee of India) के एकाउंट में आनलाइन या आफलाइन 7.4.2023 तक जमा होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: