} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 18 अप्रैल 2023

रुखसती की ओर Muqaddas Ramadan, 26 रोज़ा पूरा

रोज़ा इफ्तार दावतों का दौर हुआ तेज 


Varanasi (dil india live). मुकद्दस रमजान अपनी रुखसती की ओर है वैसे वैसे इफतार दावतों का दौर भी अपने शबाब पर है। इसी क्रम में आज भोजूबीर यूपी कॉलेज कैंपस स्थित शाही मस्जिद नवाब टोंक, नारायनपुर में रोज़ा इफ्तार दावत मौलाना गुलाम रसूल साहब की कयादत में किया गया।

इस दौरान जैसे ही मस्जिद से अजान की सदाएं, अल्लाह हो अकबर, अल्लाह... फिज़ा में बुलंद हुई तमाम रोजेदारों ने रमजान का 26 वां रोजा खोला। सभी ने खजूर और पानी से इफ्तार दावत का आगाज़ किया। इस दौरान तमाम लजीज इफ्तारी का लोगों ने लुफ्त उठाया। इससे पहले इतवार को बड़ी मस्जिद कम्मू खां, डिडोरी में इफ्तार मौलाना शमसुद्दीन साहब कि अगुवाई में हुई। इफ्तार दावत में आए हुए तमाम लोगों का खैरमकदम अखलाक अहमद टीटी अपने साथियों के साथ कर रहे थे। यहां लोगों का हुजूम इफ्तार के दौरान उमरा हुआ था। ऐसे ही राईन गार्डन, कुदबन शहीद में हाजी इमरान अहमद के संयोजन में रोज़ा इफ्तार दावत का आयोजन किया गया था। इफ्तार पार्टी में सैकड़ों लोगों ने लजीज इफ्तारी का लुफ्त उठाया। इस दौरान उलेमाओं की टीम ने मुल्क में अमन और मिल्लत, कारोबार में बेहतरी की दुआएं मांगी। ऐसे ही शहर में विभिन्न स्थानों पर रोज़ा इफ्तार दावत का आयोजन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: