} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

22 Rajab को हुई कुंडे की Fatiha, Muslim घरों में रही रौनक


Varanasi (dil India live). 3 फरवरी 22 Rajab को शहर भर में मुस्लिमों ने अपने घरों में कुंडे की Fatiha करायी। इस दौरान मुस्लिम घरों में सुबह से देर रात तक रौनक ही रौनक देखने को मिली।

रजब हिजरी कैलेंडर का 7 वां महीना है, जिसकी 22 तारीख को हर साल नज़र व घरो में फातिहा कराया जाता है। इस दौरान लोग एक दूसरे के घरों में जाकर कुंडें का तबर्रुक चखते हैं। इसमें सबसे ज्यादा उत्साह और उल्लास बच्चों में देखने को मिला।

दरअसल कुंडे का शाब्दिक अर्थ दस्तरखान को ढकने वाले कपड़े से है। यह नज़र छठवें इमाम हज़रत जाफर सादिक़ से जुड़ी है। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैयद फरमान हैदर ने बताया कि आज वाराणसी में लोगों ने कई क्षेत्रों गौरीगंज, शिवाला, बजरडीहा, नई सड़क, दालमंडी, फाटक शेख़ सलीम, राजा बाजार, कश्मीरीगंज, नक्कीघाट, अर्दली बाजार, जियापूरा, माता कुंड, लल्लापुरा, मदनपुरा, चौक, पठानी टोला आदि क्षेत्रों में नजर दिलाई गई। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी सैयद फरमान हैदर ने बताया कि इस दिन की नज़र की एक खासियत यह भी है कि यह सूरज उगने से पूर्व घरों में दिला दी जाती है जिसके बाद दिन में लोगों का एक दूसरे के घरों पर आना जाना शुरू हो जाता है। इस दौरान मिल्लत का नज़ारा भी आम होता है।

कोई टिप्पणी नहीं: