} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024

अच्छा सर्जन बन कर समाज के कमजोर लोगो की खिदमत करना चाहते हैं डाक्टर नवाब

मेहनत और आत्मविश्वास, सफलता की अहम कड़ी-डा. आदिल नवाब



Chandoli (dil India live). दुल्हीपुर सतपोखरी ग्रामसभा के निवासी डॉक्टर शमशाद अहमद अंसारी के पुत्र  डॉक्टर आदिल नवाब ने मेडिकल के इम्तेहान एफएमजीई ( मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया स्क्रीनिंग टेस्ट) पास करके अपने गांव में मिसाल पेश की है। इस मौके पर न सिर्फ उनके गांव में हर्ष का माहौल है, बल्कि चंदौली के साथ ही उनके दूर दराज में रहने वाले रिश्ते नातेदारों में भी खुशी है। डॉक्टर आदिल नवाब कहते है कि मैंने पहले अटेम्प्ट में ही ये परीक्षा पास की है, इसका श्रेय मैं रब, मेरे वालिद, मरहूम मां नगमा जमाल (पूर्व हेड मास्टर), हमारी सभी बहने, हमारे दोस्त और हमारे सबसे लोकप्रिय डॉक्टर प्रभात कुमार को जाता है, डॉक्टर प्रभात कुमार(एनेस्थेटिक)  मुझे समय समय पर मेरा मार्गदर्शन करते रहे और साथ ही साथ एक अच्छे चिकित्सक और नेक इंसान बनने को प्रेरित भी करते रहे, मैं सभी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे दुआएं दी और सपोर्ट किया। मेरी ख्वाहिश है कि मैं एक अच्छा सर्जन बन कर समाज में हर वर्ग, वंचित और कमजोर लोगो की खिदमत कर सकूं , जो पैसे के अभाव में अपनी जान से हाथ धो बैठते है।मेरे साथ सभी का आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे। अपने एमबीबीएस के दोसरे प्रॉफ में ही अपनी मां को खो देने वाले डॉक्टर आदिल कहते है कि सफलता के लिए मेहनत के साथ साथ आत्म विश्वास का होना बहुत जरूरी है।

कोई टिप्पणी नहीं: