} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

Government School के बच्चों को मिला Award

पुरस्कार पाकर झूमे स्टूडेंट्स 



Varanasi (dil India live). सरकारी स्कूलों की बेहतरी के लिए कार्य करने वाली सरकारी स्कूल डॉट इन एवं वीसिटीजन्स फाउंडेशन ने अंतर-राज्यीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम संवाद का आयोजन किया। जहां अलग-अलग जिलों के 8 चयनित स्कूलों ने सहभागिता की। इस आयोजन में प्राथमिक विद्यालय ठटरा प्रथम व प्राथमिक विद्यालय सेवापुरी के 12 बच्चे भी शामिल हुए। जहां उन्होंने बाल अधिकार, गुड टच बैड टच, जी-20 जैसे कार्यक्रम के जरिये अपने विद्यालय की ख़ासियत और विद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण हेतु चल रहे प्रयासों को साझा किया। बच्चों के दमदार प्रदर्शन के आधार पर सरकारी स्कूल डाट इन ने इन बच्चों को 500/ रुपए की उपहार राशि प्रदान की। प्रार्थना सभा में उनके अध्यापकों अब्दुर्रहमान, नीलम केशरी, कल्पना सिंह, अंजली गुप्ता, सौम्यता दुबे, संयोगिता पांडेय, संगीता सिंह, अंजली आर्य, जागृति सिंह, अशोक कुमार, गोपी वर्मा, अनवारुद्दीन अंसारी, मनोज कुमार मौर्य के हाथों प्राण पत्र और स्टेशनरी की वस्तुएं देकर सम्मानित किया गया। अपने आप में अनोखे इस आयोजन में जहां अलग-अलग जिलों के ग्रामीण/शहरी स्कूलों के बच्चों को आपस में जुड़ने का अवसर मिला, बल्कि एक दुसरे की खूबियों से सीखने तथा अपने बेहतर कार्यों को साझा करने का मौका भी मिला। जहां बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सबका मन मोहा, वही विविध आयोजनों ने कार्यक्रम की खूबसूरती में चार चाँद लगाए। कार्यक्रम की संयोजिका एवं महारानी कॉलेज, जयपुर राजस्थान की अर्पिता शेखावत ने कहा कि शहरों में रहने वाले युवा सरकारी स्कूलों के बारे में कई बार अच्छी राय रखते नज़र नही आते। इसलिए हमने इस प्रयास के जरिये यह कोशिश की न केवल युवाओं को स्कूलों की खूबियों से परिचित हो सके बल्कि उन्हें इन स्कूलों के बारे में बनी धारण बदल उनके लिए कुछ करने की प्रेरणा भी मिल सकें। आयोजन की सह-संयोजिका एवं गुरुग्राम विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की छात्रा हिमांशी यादव ने कहा कि संवाद कार्यक्रम ने बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया, साथ ही साथ स्कूलों को एक-दुसरे के साथ मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देने में भी सफल रहा। कार्यक्रम के कोर ग्रुप की सदस्य एवं दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा विदुषी मिश्रा एवं मुस्कान यादव ने आयोजन में भाग लेने वाले स्कूलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिसर में रोचक गतिविधियों के आयोजन करने वाले शिक्षकों व वहां के बच्चों से मिलना युवाओं को प्रेरित करेगा।सरकारी स्कूल डॉट इन के संस्थापक अभिषेक रंजन ने सभी प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं: