} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

'टारगेट 41' का अभियान चला रही अल्पसंखयक कांग्रेस

दलित-मुस्लिम साथ आएंगे, कांग्रेस का राज्य लायेंगें... कांग्रेस का नया प्लान 


Varanasi (dil India live). टारगेट 41 का अभियान 2 फरवरी से अल्पसंखयक कांग्रेस प्रदेश भर में चला रही है। यह अभियान 12 फरवरी तक चलेगा। असल में इस अभियान को इस नारे से समझा जा सकता है कि "दलित-मुस्लिम साथ आएंगे, कांग्रेस का राज्य लायेंगें...।

उक्त बाते उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन ने दिल इंडिया लाइव से साझा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अल्पसंखयक कांग्रेस की ओर से जय जवाहर, जय भीम,

भाजपा भगाओ संविधान बचाओ... नारो के साथ टारगेट 41 का अभियान 2 फरवरी से चला रही है जो 12 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत प्रत्येक ब्लाकों, वार्डो में जगह जगह छोटी छोटी बैठके कर दलित मुस्लिमों के साथ संवाद कर लोगो को दलित, मुस्लिमों के  अधिकारों का जो हनन सरकार द्वारा जारी है उससे भी अवगत कराया जाएगा, साथ ही इस अभियान में पर्चा वितरण के साथ साथ नुक्कड़ सभाएं की जायेगी।

कब्बन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम 20 प्रतिशत, दलित 21प्रतिशत, कुल मिलाकर 41 प्रतिशत है। 2014 में भाजपा को 31 प्रतिशत और 2019 में 37 प्रतिशत वोट मिला था। यानी मुस्लिम और दलित साथ आ जाए तो भाजपा को शिकस्त खानी होगी।

कब्बन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बने राममंदिर का श्रेय लेने की भाजपा कि कोशिश नाकाम हो गई। इसी वजह से नीतीश बाबू को तोड़ना पड़ा भाजपा को।

दलित और मुस्लिम समुदाय की एकता ही संविधान बचाने की शर्त है। कब्बन ने कहा कि दलित मुस्लिम साथ आएंगे ,कांग्रेस का राज्य लायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: