} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 18 मार्च 2024

सेंट पॉल चर्च की जमीन पर कब्जे का प्रयास विफल





Varanasi (dil India live). ऐतिहासिक सेंट पॉल चर्च, सिगरा चर्च की खाली जमीन पर कब्जे का प्रयास एक बार फिर विफल हो गया। कुछ वर्ष पूर्व भी यहां कब्जे की कोशिश की गई थी। मसीही समुदाय की एकजुटता के चलते जमीन पर उस समय भी जेसीबी लेकर पहुंचे लोगों का कब्जा नहीं हो सका था। आज एक बार फिर कब्जा करने के लिए बड़ी संख्या में कुछ लोग पहुंचे थे इस पर स्थानीय लोगों का विरोध देखने के बाद धमकी देते हुए सभी चलते बने। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह लोग लखनऊ से आए हुए थे और खाली जमीन पर कब्जे करने की बात कह रहे थे और बोले कि यह जमीन खाली कर दो नहीं तो अगले दिन बड़ी संख्या में हम लोग पहुंचेंगे। इससे पहले उन्होंने चर्च के दरवाजे का ताला तोड़ दिया। लोगों का आरोप है कि वो लोग कभी भी सामने से चर्च कैम्पस में प्रवेश नहीं करते हैं बल्कि पीछे से चर्च कैम्पस में आते हैं। पादरी सैम जोशुआ सिंह व पादरी आदित्य कुमार ने समस्त प्रकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को आनलाइन सौंपी है। चर्च कम्पाउन्ड के लोगों ने पुलिस द्वारा सहयोग न करने का भी आरोप लगाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: