} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 2 मार्च 2024

Imam Mehdi की शान में हुई महफिल, हुई भव्य सजावट

जश्न बकीतुल्लाह में शायरों ने कलाम से लूटी महफ़िल 

Varanasi (dil India live). 18 शाबान शनिवार को जश्न बकीतुल्लाह का आयोजन मौलाना शमीमुल हसन साहब की सदारत में शनिवार को किया गया। हकीम मोहम्मद काजिम के दालमंडी स्थित इमामबाड़े में आयोजित हुए जश्न की शुरुआत पाक कुरान की तिलावत से हुई। निजा़मत मौलाना गुलजा़र  मौलाई कर रहे थे। आयोजन में मुकामी शायर के साथ-साथ मेहमान शायर भी तशरीफ लाएं जिसमें मुख्य रुप से मेहमान  खुसूसी में मौलाना तजीबुल हसन रांची, जुल्फिकार सिवान, फैय्याज रायबरेली, वहदत जौनपुरी, इमरान गदीरी, वारिस जलालपुरी, रेहान जलालपुरी के साथ-साथ शहर बनारस के मशहूर शायर प्रोसेसर अजीज हैदर, रेहान बनारसी, मौलाना दिलकश गाजीपुरी, मौलाना गुलजार मौलाई, अतश बनारसी, ऋषि बनारसी, मौलाना बाकर बलियावी मौजूद थे ।

जश्न में शहर बनारस में तराने बा खिदमत इमाम ई ज़माना सलाम फरमनदे का आयोजन किया जा रहा है जश्न में आए तमाम मेहमानों का स्वागत जश्न के बानी जि़या मरहूम के बेटे साकिब अब्बास ने किया। यह जश्न मध्यरात्रि रात तक चला जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत किया और इमाम की विलादत का जश्न मनाया। इस दौरान शायरों ने अपने कलाम से महफ़िल लूट ली। एक से एक खूबसूरत कलाम से लोगों को शायरों ने फैज़याब किया। आखिर में सैयद फरमान हैदर ने लोगों का शुक्रिया अदा किया।

कोई टिप्पणी नहीं: