} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 17 मार्च 2024

नव्या क्लब की मेम्बर्स ने रंग बरसें कार्यक्रम में किया जमकर धमाल






Varanasi (dil India live). महिला भूमिहार समाज के नव्या क्लब का रंग बरसे कार्यक्रम सिगरा स्थित होटल कैस्टिलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए महिलाओं ने खूब मस्ती की। कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलित कर डाॅ शीला शर्मा, बीना, माधुरी राय, डॉक्टर सरोज पांडेय, मंजुश्री, राजकिरन राय ने किया।आये हुए अतिथियों का स्वागत अनुपमा राय ने फूलों का गुलदस्ता और अंगवस्त्रम देकर किया।

होली मिलन समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्याक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें होली के गीत होली खेलो रंग भीरा जगत में विमला राय और साधना राय ने गाया इसके साथ ही परी राय सोनाली सिंह और स्मिता राय ने एकल नृत्य किया जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया।  

इस अवसर पर डाॅ. राजलक्ष्मी राय ने कहा कि ' होली आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। यह त्योहार आपसी सद्भावना का प्रतीक है। सारे भेदभाव भूलाकर उसे मनाना चाहिए। अनुपमा राय ने कहा कि होली मिलन समारोह एकता का प्रतीक है। यह त्योहार गिले-शिकवे को दूर करने का है। पुराने गिले-शिकवे को भूलकर एक-दूसरे को गले लगाया जाता है। माधुरी राय ने कहा कि होली का रंग ऐसा रंग है जिसमें सभी मस्त मगन होकर नाचते और गाते हैं साथी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे ऋतु राय, नीलिमा राय, रूबी राय, सोनिया राय, पूनम सिंह, प्रीति राय, शुभ्रा सिंह प्राची राय नीतू सिंह, किरन सिंह, सोनिया राय, सौम्या राय अर्पिता राय अंजली तिवारी श्रद्धा राय, सीमा राय, अमिता माधुरी राय, मंजूश्री सिंह, सीमा राय, अमिता राय, अर्चना राय, सविता सिंह, शिवि राय, श्वेता राय, माधुरी सहित लगभग 200 की संख्या में उपस्थित थी। आये हुए अतिथियों का आभार अनुपमा राय और डाक्टर राजलक्ष्मी राय ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: