} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 23 मार्च 2024

शिक्षा को बढ़ावा देने का माध्यम है छात्रवृत्ति योजना





Varanasi (dil India live). मालाबार चेरिटेबल ट्रस्ट/म ट्रस्ट/मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ज्वैलरी रिटेल द्वारा नानक भवन सिगरा, सिद्धगिरीबाग रोड के सभागार में आयोजित योग्यता आधारित छात्रवृत्ति वितरण हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सीडीओ (आईएएस) हिमांशु नागपाल थे। साथ ही साथ गुरूनानक स्कूल की निदेशिका जगजीत कौर, कार्यवाहक प्रधानाचार्य  सुमेधा, गुरूनानक इंग्लिश मीडियम स्कूल गुरूबाग की प्रधानाध्यापिका नीलू कौर उपस्थित रहीं। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ज्वैलरी रिटेल के शोरूम मैनेजर श्री शुभम केशरी द्वारा मुख्य अतिथि  का स्वागत किया गया। मालाबार की ओर से मुख्य अतिथि की उपस्थिति में वाराणसी के भिन्न-भिन्न विद्यालयों के चयनित 125 छात्राओं को कुल रू० 1025000/- (रू दस लाख पच्चीस हजार) मात्र का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मालाबार ने सशक्त शिक्षा और नारीत्व को सशक्त बनाना उनका उत्थान करना उनकी क्षमताओं को पहचानना के तहत छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण की जा रही है। यह छात्रवृति शिक्षा को बढ़ावा देने और उभरती प्रतिभाओं की क्षमता को सक्षम करने के लिय ट्रस्ट के समर्पण का प्रतीक है। मुख्य अतिथि महोदय ने श्री शुभम केशरी की ओर से इस कार्यक्रम को भव्य रूप से करने की काफी सराहना की तथा समस्त छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस छत्रवृत्ति से जनपद वाराणसी के गुरूनानक खालसा बालिका इ.का. के 54 छात्रायें, GGIC मलदहिया के 40 छात्रायें, बसन्त कन्या इ०का० के 30 छात्रायें एवं अग्रसेन इं०का० के 01 छात्रा लाभन्वित हुई। मालाबार कंपनी की ओर से विद्यालय निदेशिका श्रीमती जगजीत कौर, कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती सुमेधा गुरूनानक इंग्लिश मीडियम स्कूल गुरूबाग की प्रधानाध्यापिका सुश्री नीलू कौर को धन्यवाद दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: