} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 3 मार्च 2024

Modi के खिलाफ सतपाल मलिक क्यों बनाएं जाएं प्रत्याशी, जानिए क्या है सपा की मांग

सतपाल मलिक को मोदी के खिलाफ उतारने की उठी मांग 


Varanasi (dil India live). इंडिया गठबंधन से पीएम मोदी के खिलाफ बनारस से सतपाल मलिक को चुनाव मैदान में उतारे जाने की मांग शुरू हो गई है। यह मांग की है समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अतहर जमाल लारी ने। लारी ने इंडिया गठबंधन के नेतृत्व से मांग करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार फिर वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अभी इंडिया गठबंधन से किसी प्रत्याशी का ऐलान नहीं हुआ है। इंडिया गठबंधन में यह सीट कांग्रेस को गई है। कांग्रेस नेताओं से मेरी अपील है कि वाराणसी लोकसभा से इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार पूर्व गवर्नर सतपाल मलिक को बनाया जाए। यह बड़ा ही अच्छा निर्णय रहेगा। अगर हमारी बात पसंद आए तो इंडिया गठबंधन और खास तौर से कांग्रेस के नेताओं को विचार विमर्श करना चाहिए, क्योंकि सतपाल मलिक भी भाजपा में रहे हैं और इसी सरकार में गवर्नर से लेकर के कई पदों पर रह चुके हैं और जिस बेबाकी से उन्होंने इस सरकार की करगुजारियों का पर्दाफाश किया है उसका फल उन्हें वाराणसी लोकसभा से चुनाव लड़ेंने पर जनता देगी। वो तमाम उन बातों को जनता के बीच में मजबूती से रखने का काम करेंगे और एक बड़ी टक्कर होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: