} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 14 अप्रैल 2024

Athar jamal lari को बसपा ने उतारा मोदी के खिलाफ

वाराणसी में बसपा ने खेला मुस्लिम कार्ड, लारी को बनाया उम्मीदवार 




Varanasi (dil India live). वाराणसी में बसपा ने मुस्लिम कार्ड खेल कर सपा के वरिष्ठ नेता रहे अतहर जमाल लारी को मोदी के खिलाफ मैदान में उतारा है। इस बात की पुष्टि जिलाध्यक्ष एडवोकेट रवि कुमार ने की। उनके उम्मीदवार बनने से राजनीतिक विशेषज्ञ अजय राय का खेल बिगड़ता देख रहे  हैं। हालांकि अतहर जमाल लारी पुराने समाजवादी नेता हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह ने कभी उन्हें बनारस से चुनाव मैदान में उतारा था। कई चुनाव लड़ चुके अतहर जमाल लारी कई बार जीत के नजदीक रहें मगर जीत नहीं सकें। इस बार उनका दावा है कि लोग मोदी योगी युग से उब चुके हैं। इसलिए चुनाव में उन्हें ही जीत मिलेगी।

घनश्याम चन्द खरवार ने किया ऐलान 

बहुजन समाज पार्टी 77 लोकसभा सीट वाराणसी में बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर घनश्याम चन्द खरवार (पूर्व सासंद लोकसभा, पूर्व सांसद राज्यसभा, मुख्य मंण्डल प्रभारी वाराणसी, आजमगढ, अयोध्या, देवीपाटन मण्डल) ने रविन्द्रपुरी के पैराडाईज होटल से चुनाव का आगाज करते हुए अतहर जमाल लारी को 77 लोकसभा वाराणसी का प्रत्याशी घोषित किया। मंण्डल प्रभारी रामचंद्र  गौतम, पूर्व विधान परिषद सदस्य, मंण्डल प्रभारी शिवबोध राम  वाराणसी जनपद के जिला अध्यक्ष एडवोकेट  रवि कुमार,  जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रधान, जिला प्रभारी रमेश चंद्र शास्त्री, जिला महासचिव अनिल खरवार, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार समेत तमाम लोग इस दौरान उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: