} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 20 अप्रैल 2024

हाईस्कूल में जनपद टॉपर निवेदिता पाण्डेय व यशस्वी चौरसिया ने किया गुरुनानक स्कूल का नाम रौशन

गुरुनानक इंग्लिश स्कूल का हाईस्कूल, इण्टर का परिणाम शत-प्रतिशत


Varanasi (dil India live)। गुरुनानक इंग्लिश मीडियम स्कूल, गुरुबाग का हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा का परिणाम इस बार भी शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में जनपद टॉपर  निवेदिता पाण्डेय व यशस्वी चौरसिया ने 94.50% अंक प्राप्त कर विद्यालय के परीक्षा फल में प्रथम स्थान पाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। वैभवी श्रीवास्तव ने 90.60% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अंकिता आर्या ने 89.00% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। इण्टर विज्ञान वर्ग में विद्यालय की उन्नति गौड़ व काजल ने 86.00% अंक प्राप्त कर विद्यालय परीक्षाफल में प्रथम स्थान, सोहा ने 85.80% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा आयशा आफरीन ने 84.80% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। वाणिज्य वर्ग में सविता ने 81.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय परीक्षाफल में प्रथम स्थान, दिव्या चक्रवर्ती ने 80.20% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा श्रृखंला अग्रहरी ने 79. 60% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। कला वर्ग में अदिति यादव व कु० उन्नति सिंह ने 72.60% अंक प्राप्त कर विद्यालय परीक्षाफल में प्रथम स्थान, तोशिता चक्रवर्ती ने 70.60% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा तनुश्री रस्तोगी ने 70.00% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय की निदेशिका जगजीत कौर ने सभी बच्चों को सफलता के लिये अपनी हार्दिक बधाई एवं आशीर्वाद दिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलू कौर ने कहा कि इसके पीछे हमारी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के साथ बच्चों ने कड़ी मेहनत की है ये उसका परिणाम है। प्रधानाध्यापिका सुश्री नीलू कौर ने छात्राओं एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय प्रबंध समिति ने विद्यालय की निदेशिका, प्रधानाध्यापिका एवं अभिभावकों तथा छात्राओं को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। 
अपनी खबरें हमारे नीचे दिए what's up चैनल पर भी देखें-:

https://whatsapp.com/channel/0029VaADdtV1dAw7WQgj3g1Z

कोई टिप्पणी नहीं: