} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 20 अप्रैल 2024

देखिए बनारस के इंटर के टापर अनुज ने क्या कहा

IAS अधिकारी बन कर देश सेवा करना चाहता है अनुज


Varanasi (dil India live)। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट शनिवार को ज़ारी हो गया। इंटरमीडिएट में वाराणसी के अनुज मिश्रा ने टॉप कर पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। पिंडरा के खालिसपुर के रहने वाले अनुज कुमार मिश्रा को इंटरमीडिएट‌ की परीक्षा में 96.80 अंक प्राप्त हुए हैं। अनुज को 500 में 484 अंक पाकर सफलता का यह मुकाम हासिल किया है। 

अनुज की शिक्षा उनके गांव के ही संत नारायण बाबा पब्लिक स्कूल से हुई है। अनुज ने बताया कि पहले वह कोचिंग और घर कुल मिलाकर 14 घंटे पढ़ाई करते थे, जब परीक्षा की घड़ी आई तो कई बार रात भर जग कर भी पढ़ाई करनी पड़ी। अनुज ने बताया कि पूरे दिन में वह 14-16 घंटे पढ़ाई करते थे। उनके पढ़ाई में उनके पिता सुशील और उनकी मां भी पूरा सहयोग करती थीं। उनका सपना आईएएस बनना है। जिससे वह अफसर बनकर देश की सेवा कर सकें। बता दें कि अनुज के पिता सुशील मिश्रा स्वयं अध्यापक हैं और वह जिस स्कूल में पढ़ाते हैं, अनुज ने भी उसी स्कूल से टॉप किया है। अनुज की इस सफलता के बाद उनके घर में ख़ुशी का माहौल है। शुभचिंतक बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा स्कूल के शिक्षकों ने भी अनुज के घर पहुंचकर बधाइयां दी।

कोई टिप्पणी नहीं: