} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 14 अप्रैल 2024

BSP नेता रिजवान अहमद के आशियाने पर लगी आग से मचा हड़कंप



Varanasi (dil India live). भेलूपुर थाना क्षेत्र में गौरीगंज के फीलखाना में बसपा नेता रिजवान अहमद और उनके भाइयों की साड़ी की गदी में शनिवार की रात करीब सवा दस बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि उन्हें बुझाने में दमकल की पांच गाड़ियों को तकरीबन दो घंटे लग गए। हालांकि तब तक लाखों रुपये की साड़ियां और टेंट आदि का सामान राख हो चुका था, गनीमत थी कि सभी लोग सुरक्षित बचा लिए गए। फायरब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि लोगों की मदद से मक़ान से 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। समाचार के संबंध में बताया गया है कि गौरीगंज में बसपा नेता और कैंट से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे रिजवान अहमद का ब्रॉड वे होटल के पीछे मकान और टेंट का कारोबार है। रिजवान अहमद के साथ ही उनके भाई अरमान और रुखसार का चार मंजिला मकान भी है। मकान के नीचे भू-तल पर साड़ी की दुकान है। प्रथम तल पर परिवार रहता है। दूसरे और तीसरे तल पर आफिस, बनारसी साड़ी की गद्दी और गोदाम है। चौथी मंजिल पर दो कमरे हैं। दूसरी मंजिल पर रात में शार्टसर्किट से गोदाम में आग लग गई। साड़ियों में आग तेजी से फैली जो तीसरे और चौथे मंजिल तक जा पहुंची। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत, एसीपी भेलूपुर धनंजय मिश्र, भेलूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार आदि देर रात तक वहां डटे हुए थे। 

इस भीषण आग के चलते आसपास के मकान के लोगों ने भी अपने अपने घरों को खाली करके सुरक्षित जगहों पर जा पहुंचे। इस दौरान आग बुझाने तक तमाम लोग वहां डटे हुए थे। भीषण आग से तमाशबीन की भारी भीड़ भी फीलखाना क्षेत्र में डटी हुई थी।


कोई टिप्पणी नहीं: