} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 23 अप्रैल 2024

परिषदीय स्कूलों के बच्चे भीषण गर्मी में उबल रहे हैं

स्कूलों का समय 11 बजे तक किए जाने की उठी मांग 


Varanasi (dil India live). परिषदीय स्कूलों के बच्चे भीषण आग बरसाने वाली गर्मी में उबल रहें हैं मगर शासन प्रशासन  उनकी समस्याओं का हल निकालने में इतना विलंब कर रहा है इसका खामियाजा भुगत रहे हैं मासूम बच्चे। उक्त बातें एक प्रेस विज्ञप्ति में प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीयन संख्या 1160 के जिलाध्यक्ष महेंद्र बहादुर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पहले जिलाधिकारी महोदय वाराणसी का आदेश आया कि भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय 12.30 बजे तक किया जाता है जिसका सभी ने स्वागत किया और उस आदेश के तहत बच्चे भी भीषण लू शुरू होने से पहले अपने अपने घरों में पहुंच जाते थे मगर हाल में भीषण गर्मी के बावजूद जिलाधिकारी के भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पूर्व में जारी किए गए समसामयिक आदेश को  रद्द कर दिया गया और नया आदेश बेसिक शिक्षा निदेशक का आ गया दोपहर 2 बजे तक स्कूल चलाने का। दूसरी तरफ मौसम विभाग दोपहर में बिना किसी अतिआवश्यक कार्य के घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी जारी कर  रहा है वहीं दोपहर में मासूम बच्चे लू और भीषण गर्मी की तपिश को झेलने को विवश है मैं मांग करता हूं कि भीषण गर्मी और लू की तपिश को देखते हुए विद्यालय का संचालन सुबह 7.30 बजे से 11 बजे तक रखा जाए यही अभिभावकों की भी मांग है। यह निर्णय सरकारी, गैर सरकारी, मिशनरी स्कूलों और मदरसों पर भी जारी हो।

कोई टिप्पणी नहीं: