} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 14 मई 2024

अंतिम दिन भाजपा के नरेन्द्र मोदी सहित 27 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

अब तक कुल 41 प्रत्याशियों ने किया है नामांकन
Varanasi (dil India live)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के लिए जनपद में समाविष्ट 77 - वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन के छठे एवं अंतिम दिन मंगलवार को नरेन्द्र मोदी-भारतीय जनता पार्टी, विनय कुमार त्रिपाठी- लोग पार्टी, सुरेंद्र नारायण सिंह- भारतीय जनता पार्टी, दिनेश कुमार यादव-निर्दल, रीना राय- निर्दल, नेहा जायसवाल-निर्दल, अजीत कुमार जायसवाल-निर्दल, अशोक कुमार पांडेय-निर्दल, संदीप त्रिपाठी-निर्दल, हरप्रीत सिंह-अखिल भारतीय परिवार पार्टी, नरसिंह-निर्दल, संतोष कुमार शर्मा- मौलिक अधिकार पार्टी, हेमंत कुमार यादव-मानवीय भारत पार्टी, सुरेश पाल-राष्ट्र उदय पार्टी, रामकुमार जायसवाल-निर्दल, यशवंत कुमार गुप्ता-गांधियन पीपुल्स पार्टी, नित्यानंद पाण्डेय- निर्दल, अमित कुमार- निर्दल, विजय नंदन- जनहित किसान पार्टी, सुनील कुमार- इंडियन नेशनल समाज पार्टी, श्याम सुन्दर-निर्दल, तुषा मित्तल-निर्दल, विक्रम कुमार वर्मा-निर्दल, परवेज कादिर खान-पीस पार्टी, योगेश कुमार शर्मा-निर्दल, वेदपाल शास्त्री- वंचित इंसाफ पार्टी तथा सुरेंद्र रेड्डी-निर्दल सहित कुल 27 प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया। इस प्रकार अब तक कुल 41 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत नाम निर्देशन की संवीक्षा का अन्तिम 15 मई, 2024 दिन बुधवार, अभ्यर्थिताए वापस लेने का अन्तिम 17 मई, 2024 दिन शुक्रवार को अपराह्न 3:00 से पूर्व, मतदान का 01 जून, 2024 दिन शनिवार को पूर्वाह्न 7:00 से सायं 6:00 तक तथा मतगणना 04 जून, 2024 दिन मंगलवार को होगी।


कोई टिप्पणी नहीं: