} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 20 मई 2024

Bishop Morris daan ने किया वाराणसी के चर्चेज का दौरा

मसीही समुदाय अपनी एक इंच भी जमीन किसी को कब्जा करने नहीं देगा: बिशप मोरिस एडगर दान



तेलियाबाग सीएनआई चर्च में मसीही समुदाय को संबोधित करते बिशप मोरिस एडगर दान 

Varanasi (dil India live)। चर्च आफ नार्थ इंडिया लखनऊ डायोसिस के बिशप मॉरिस एडगर दान ने बनारस के तेलियाबाग चर्च, कैंटोनमेंट में लाल चर्च और सिगरा के सेंट पाल सीएनआई चर्च का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चर्च की व्यवस्था का जहां जायज़ा लिया वहीं चर्च के संचालन में क्या दुश्वारी आ रही है? पिछले दिनों चर्च की जमीन पर कब्जे का जो प्रयास हुआ उसकी भी जानकारी ली। तेलियाबाग चर्च में पादरी आदित्य कुमार की अगुवाई में बिशप का कलीसिया ने ज़ोरदार स्वागत किया। बिशप ने इस दौरान कहा कि सीएनआई चर्चेज में जो भी अनुशासनहीनता थी वो अब समाप्त हो गई है। डायोसिस के हर छोटे बड़े फैसले कलीसिया की भलाई के लिए लिया जा रहा है। उसका सभी को पालन करना है। मसीही समुदाय अपनी एक इंच भी जमीन किसी को भी कब्जा करने नहीं देगा। हम सभी को एकजुट होकर रहना होगा। इस दौरान लाल चर्च के पादरी का ट्रान्सफर मुगलसराय किया गया था मगर वो जा नहीं रहें थे। अब उन्होंने मुगलसराय जाने की बिशप के सामने सहमति प्रदान कर दी। इस दौरान पादरी आदित्य कुमार, पादरी सैम जोशुआ सिंह, पादरी न्यूटन स्टीफेन, विशाल लुकय आदि मौजूद थे। बिशप के आने की खुशियां मसीही समुदाय में साफ दिखाई दे रही थी। घर से लेकर चर्च तक सजायें गए थे। अपने जोरदार स्वागत से अभिभूत बिशप ने वाराणसी के मसीही समुदाय का आभार प्रकट किया।

कोई टिप्पणी नहीं: