} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 2 मई 2024

Allahabad sporting football academy को हराकर बीएचएस बना चैंपियन

डॉ आरके अग्रवाल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में खेला गया अंडर -17 का फाइनल 



Allahabad (dil India live). जिला फुटबाल संघ, प्रयागराज एवं अग्रसेन इंटर कॉलेज, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में अग्रसेन इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित प्रथम डॉ. आरके अग्रवाल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में आज खेले गए फ़ाइनल मैच (अंडर-17 ) में बीएचएस ने इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी को 1-0 से हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया, विजेता टीम के मो. हस्सान ने खेल के अंतिम क्षणों में गोल किया।

आज फाइनल के मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना चहल इलाहाबाद विश्वविद्यालय और आशुतोष शर्मा सीनियर डीएफएम उत्तर मध्य रेलवे और विशिष्ट अतिथि नारायण गोपाल, मक़बूल अहमद, अनिल दास, डॉ भास्कर शुक्ला, और फखरुद्दीन ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए।

ज्ञात हो कि अंडर -१२ में विजेता, इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी और उपविजेता अग्रसेन फुटबॉल अकादमी रही, अंडर -१४ में विजेता इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी, और उपविजेता सदर बाजार फुटबॉल टीम रही, वही आज खेले गए फाइनल अंडर -१७ मे विजेता बीएचएस और उपविजेता इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए।

अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ आद्या प्रसाद मिश्रा और खेल अध्यापक अमित सिंह ने तथा कोच जितेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया, तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय शंकर पाण्डेय ने किया। आज के मैच में कानपुर के एस डी एम ज्वाला प्रसाद यादव, फुटबॉल प्रशिक्षक शादाब रज़ा,  डॉ राजीव मिश्रा, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ विजय राज यादव, शशि प्रकाश श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव, अताउल्लाह, योगेश चंद्र आदि मौजूद रहे। मैच रेफरी ऋषभ कुमार, अमन कुमार, हिमांशु अग्रहरि और शांतनु रावत थे।

कोई टिप्पणी नहीं: