} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 21 मई 2024

EX PM Rajive Gandhi पुण्यतिथि पर किए गए याद

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि


Varanasi (dil India live)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कि  21 मई  को पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लहुराबीर स्थित कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया और देश के प्रति उनके योगदान को सराहा।

राजीव गांधी की शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि, 21 वीं सदी भारत की होगी और भारत कंप्यूटर तथा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पूरी दुनिया की अगुवाई करेगा। भारत के पास असीम ऊर्जा है। हम अपने इस ऊर्जा को राष्ट्र के विकास में लगाकर भारत को दुनिया का सबसे मजबूत राष्ट्र बनाएंगे। हम एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां हमारी माताएं और बहनें, ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान से लेकर जीवन के हर क्षेत्र में अपनी मेधा का सर्वोत्तम प्रयोग कर विकास के इस रास्ते में बराबर की हिस्सेदार बनेंगी। कोई भी देश तब तक अपना सम्पूर्ण विकास नहीं कर सकता जब तक कि वहां की नारी शक्ति को विकास की मुख्य धारा से नही जोड़ा जाता। हमें सच्चाई के साथ इस सच को स्वीकार करना होगा।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि, दिखावे के लिए आज मातृ शक्ति वंदन करने वालों को स्वर्गीय राजीव गांधी जैसे महान राजनेताओं से सीख लेने की जरूरत है। राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में महिला आरक्षण, पंचायती राज में महिलाओं की उपस्थिति, वोट देने की उम्र सीमा 21 से घटाकर 18 वर्ष करना, भारत का डिजिटलाइजेशन, कम्प्यूटरीकरण बेहद जैसे महत्वपूर्ण कार्य उनके द्वारा किए गए।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस डिजिटल इंडिया का नारा देते नही थकते। एक समय था कि जब राजीव गांधी ने भारत में डिजिटलाइजेशन की शुरुआत की, तब इन्हीं के पुरखों ने इसका पुरजोर विरोध किया था। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने मैदागिन चौराहे स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने गगनभेदी स्वर में राजीव गांधी अमर रहें के उद्घोष के साथ अपने दिवंगत नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत पार्टी की तरफ से लहुराबीर स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे अपनी भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोई टिप्पणी नहीं: