} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 20 मई 2024

BHU में डाक्टर ओम शंकर का आंदोलन जारी

सुपर स्पेशलिस्ट भवन का चौथा और पांचवा तल हृदय रोग के मरीजों को देने की मांग 





Varanasi (dil India live)। बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में हृदय रोग के मरीजों के लिए जो सुपर स्पेशलिस्ट भवन बना है इस भवन का चौथा और पांचवा तल हृदय रोग के मरीजों के लिए बना था। उन दोनों तल को बीएचयू प्रशासन हृदय रोग के मरीजों के लिए नहीं दे रहा है। हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारी के मरीजों के इलाज की अच्छी व्यवस्था के लिए और बीएचयू हॉस्पिटल को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए पिछले 11 मई से प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर ओम शंकर आमरण अनशन पर बैठे है। 9 दिन से लगातार अनशनरत डाक्टर ओम के आंदोलन को लगातार आम जनता का समर्थन मिल रहा है। उनसे आंदोलन स्थल पर जाकर लोग उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं। वरिष्ठ चित्रकार व कला शिक्षक अच्छे लाल रंगकर्मियों के साथ उनके आंदोलन स्थल पर गये और उन्हें इस लड़ाई में रंगकर्मियों का समर्थन का भरोसा दिलाया। ऐसे ही प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व पार्षद पति हाजी ओकास अंसारी भी अपने समर्थकों के साथ बीएचयू आंदोलन स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डाक्टर ओम से मुलाकात की और स्वास्थ्य का हाल जाना। इस मौके पर हाजी ओकास अंसारी ने डाक्टर ओम शंकर से मिलने के बाद मीडिया से कहा कि बीएचयू हॉस्पिटल में डाक्टर ओम शंकर जी से मिला। उनसे मिल कर बहुत अच्छा लगा। ऐसे महान डॉक्टर की समाज को जरूरत है मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर साहब कि लड़ाई में मैं उनके साथ हूं। उनके इस प्रयास को मैं सैल्यूट करता हूं।

कोई टिप्पणी नहीं: