} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

BLW Varanasi Main अंतर्विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

राहुल कन्नौजिया व अजीत तिवारी ने 2-2 गोल दागकर जीत में निभाई अहम भूमिका 



 F. Farouqi (Babu)

dil india live (Varanasi). बनारस रेल इंजन कारखाना खेल संघ के तत्वाधान में आयोजित अंतर्विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का उद्घाटन मैच 07 फरवरी 2026 को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

उद्घाटन मैच प्लांट डिवीजन एवं लोको-1 डिवीजन के मध्य खेला गया, जिसमें प्लांट डिवीजन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लोको-1 डिवीजन को 2-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए। प्लांट डिवीजन की ओर से राहुल कन्नौजिया ने दोनों गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

दिन का दूसरा मैच लोको-2 डिवीजन एवं कार्मिक एवं प्रशासन विभाग के मध्य खेला गया, जिसमें कार्मिक एवं प्रशासन की टीम ने लोको-2 को 3-0 से पराजित कर पूरे अंक प्राप्त किए। इस मैच में प्रशासन की टीम से अजीत तिवारी ने 2 गोल तथा कल्लू मांझी ने 1 गोल किया। उद्घाटन मैच से पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भैरव दत्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया।



इस अवसर पर बरेका कर्मचारी परिषद के सदस्य मनीष कुमार सिंह, फुटबॉल कोच पंकज पांडेय, मनमीत सिंह  सहित बड़ी संख्या में बरेकाकर्मी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: