} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

DAV PG College Varanasi के विरासत फोरम में हुई आज की राजनीति पर चर्चा

विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों पर संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की दी प्रेरणा




dil india live (Varanasi). डीएवी पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग के अकादमिक फोरम विरासत द्वारा गुरुवार को आज की राजनीति और भविष्य का भारत विषय पर वाद-विवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में समसामयिक राजनीतिक परिदृश्य के प्रति जागरूकता, तार्किक चिंतन एवं लोकतांत्रिक संवाद की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार चौधरी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों पर गंभीर अध्ययन एवं संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी।

वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष दोनों दृष्टिकोणों से अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। वर्तमान राजनीति की चुनौतियाँ, युवाओं की भूमिका, लोकतांत्रिक आदर्शों की प्रासंगिकता तथा भविष्य के भारत की दिशा जैसे मुद्दों पर सारगर्भित तर्क रखे गए।

इनकी रही खास मौजूदगी 

कार्यक्रम का संयोजन विरासत फोरम के समन्वयक डॉ. शोभनाथ पाठक, संचालन डॉ. प्रतिभा मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिवनारायण ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ.संजय कुमार सिंह, डॉ. लक्ष्मीकांत सिंह,  डॉ. शशिकांत यादवा उपस्थित रहे। छात्र प्रिंस पाण्डेय, विशाल महतो, दीपक यादव, आंचल आदि ने विचार रखे।

कोई टिप्पणी नहीं: