Dil India Live पर पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, Education, Fashion, political, Crime के साथ ही Varanasi व देश दुनिया की ताजा खबरें।
रविवार, 15 फ़रवरी 2026
Urdu work Shop में उर्दू के प्रति दिखी दीवानगी, बताया इसे हिंद की भाषा
डायट चंदौली में तीन दिवसीय उर्दू प्रशिक्षण का हुआ समापन
dil india live (Chandoli). ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा (चंदौली) में आयोजित तीन दिवसीय आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण के अंतर्गत जनपद के उर्दू शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का समापन हुआ। यह वर्क शॉप 12 फरवरी को डायट प्राचार्य बिकायल भारती द्वारा प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य ने सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि जिस प्रकार हिंदी, बांग्ला, तमिल, तेलुगू हमारे देश की भाषाएं हैं उसी प्रकार उर्दू भी हमारे मुल्क के प्रमुख भाषा है जिसके सीख लेने से हमारी बात चीत का अंदाज और खूबसूरत हो जाता है। और लोग हमें ध्यान पूर्वक सुनते हैं। उन्होंने आगे कहा के आप सभी शिक्षकों की नियुक्ति उर्दू विषय पर हुई है इसलिए विद्यालय में उर्दू विषय के शिक्षण पर भी आप सभी विशेष ध्यान दें और अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन करें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें