} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

BLW Varanasi के अभिमन्यु राय को मिली महत्वपूर्ण उपलब्धि

उत्तर प्रदेश सब-जूनियर वॉलीबॉल टीम के प्रशिक्षक नियुक्त




F. Farouqi (Babu)

dil india live (Varanasi). बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के भंडार विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत अभिमन्यु राय को खेल जगत में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा उन्हें प्रदेशीय सब-जूनियर वॉलीबॉल टीम के प्रशिक्षक/कोच के रूप में चयनित किया गया है।

यह चयन आगामी 44 वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के दृष्टिगत किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम भाग ले रही है। अभिमन्यु राय अपने अनुभव, तकनीकी दक्षता एवं अनुशासनप्रिय प्रशिक्षण शैली के माध्यम से खिलाड़ियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अभिमन्यु राय लंबे समय से वॉलीबॉल खेल से जुड़े हुए हैं तथा खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनका यह चयन न केवल उनके व्यक्तिगत खेल योगदान का सम्मान है, बल्कि बरेका के लिए भी गर्व का विषय है कि अभिमन्यु राय प्रदेश स्तर पर खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में योगदान देंगे। इस अवसर पर बरेका के अधिकारी एवं खेलप्रेमी रेलकर्मियों ने  अभिमन्यु राय को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: