} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

🔴 ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं...
News Varanasi Basanta College for women लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
News Varanasi Basanta College for women लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

Basanta College of women Rajghat में "संविधान के निर्माण की ओर एक यात्रा" शैक्षणिक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन


@dil india live 

(Varanasi). 26 नवंबर ‘संविधान दिवस’ के उपलक्ष में वसंत महिला महाविद्यालय, राजघाट परिसर में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संविधान सभा':भारतीय संविधान के निर्माण की ओर एक यात्रा विषयक शैक्षणिक प्रदर्शनी आयोजित की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के निर्माण के पीछे छिपे संघर्ष, विचार- विमर्श, दूरदर्शिता, त्याग और संविधान सभा के सदस्यों के योगदान से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य के संबोधन से हुई जिसमें उन्होंने संविधान की विशेषता का उल्लेख करते हुए छात्राओं को देश के प्रति उत्तरदायी होने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं और आशाओं को अभिव्यक्त करता है। प्रदर्शनी में भारतीय संविधान की निर्माण यात्रा को 8 महत्वपूर्ण ऐतिहासिक प्रसंगओं द्वारा दर्शाया गया प्रत्येक प्रसंग में संविधान निर्माण की एक अलग ऐतिहासिक परिस्थिती, चुनौती और उपलब्धि को दर्शाया। 



पहला प्रसंग ' संविधान सभा की मांग ’ में संविधान स्वयं निर्मित करने की राजनीतिक चेतना को प्रस्तुत किया। यह दर्शाया गया की स्वशासन और आत्मनिर्णय की आकांक्षा किस प्रकार एक ऐसी संविधान सभा की मांग में परिवर्तित हुई ,जिसमें भारत के भविष्य का निर्णय भारतीय स्वयं कर सकें। 

दूसरा प्रसंग ‘ कैबिनेट मिशन और संविधान सभा का गठन ’,  इस भाग में 1946 के कैबिनेट मिशन योजना और उन राजनीतिक परिस्थिती को समझाया जिसमें विभिन्न राजनीतिक शक्तियां और प्रतिनिधियों के बीच हुए विचार- विमर्श के बाद संविधान निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी। 

तीसरा प्रसंग‘ संविधान सभा की प्रथम बैठक ’ में 9 दिसंबर 1946 को हुई पहली बैठक को नाट्य के रूप में प्रस्तुत किया गया जिसमें अस्थाई अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की भूमिका अंकिता कुमारी ने निभाते हुए संविधान निर्माण की औपचारिक शुरुआत को प्रदर्शित किया गया। 

चौथा प्रसंग ‘उद्देश्य प्रस्ताव ’ मे पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा 13 दिसंबर 1946 को प्रस्तुत किए गए उद्देश्य प्रस्ताव  को शाम्भवी सिंह द्वारा प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने इसके माध्यम से संप्रभुता, लोकतंत्र, न्याय,  स्वतंत्रता और समानता जैसे उन आदर्शों को प्रस्तुत किया जिन्होंने आगे चलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना और संवैधानिक दर्शन को दिशा दी। 

पांचवां प्रसंग ‘स्वतंत्रता और विभाजन ’ मे 1947 की स्वतंत्रता से जुड़ी विभाजन की त्रासदी, विस्थापन ,सामाजिक पीड़ा और राजनीतिक उथल-पुथल को दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने भाषण  के माध्यम से उस ऐतिहासिक दौरा की भावनात्मक परिस्थितियों को सामने रखा। 

छठवां ‘प्रारूप समिति का गठन ’ मे प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका चकोले वृषाली ने निभाया। विद्यार्थियों ने समिति का योगदान और विभिन्न संवैधानिक प्रावधानों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया को विस्तार से प्रस्तुत किया। 

सातवां प्रसंग ‘संवैधानिक बहसें और महत्वपूर्ण चर्चाएं ’ में मौलिक अधिकारों, समानता, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता, संघीय व्यवस्था, अल्पसंख्यकों के अधिकारों और लोकतांत्रिक शासन प्रणाली जैसे विषयों पर हुए विचारों को संवादों को पात्रो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इससे दर्शकों को समझने का अवसर मिला कि भारतीय संविधान किसी एक व्यक्ति की कल्पना नहीं बल्कि अनेक विचारों, तर्कों, असहमतियों और लोकतांत्रिक सहमति का परिणाम है। 

आठवां एपिसोड ‘संविधान का अंगीकरण और गणराज्य की शुरुआत में 26 नवंबर 1949 को संविधान के अंगीकरण और 26 जनवरी 1950 को उसे लागू होने के ऐतिहासिक क्षण को प्रस्तुत किया गया और दर्शकों को यह संदेश दिया गया कि भारतीय संविधान की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है। 


कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता संविधान सभा के सदस्यों की भाषण प्रस्तुति रही, जिसे दर्शकों के लिए असली संविधान सभा जीवंत कर दिया हो। प्रदर्शनी में संविधान निर्माण से जुड़े अपेक्षाकृत कम चर्चित व्यक्तियों के योगदान को भी विशेष स्थान दिया, जिनकी भूमिका के बिना संविधान का वर्तमान स्वरूप संभव नहीं होता। इसके अतिरिक्त भारतीय संविधान की मूल हस्तलिखित प्रति में मौजूद 22 चित्रात्मक प्रस्तुतियों को भी प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों का उद्देश्य यह बताना था कि कैसे सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर वैदिक काल रामायण, महाभारत, बुद्ध, महावीर, मौर्या और गुप्त काल तथा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन तक की ऐतिहासिक सांस्कृतिक झांकियां को संविधान की मूल प्रति में स्थान मिला। 
प्रदर्शनी का आयोजन प्रो. प्रीति सिंह, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर परवीन सुल्ताना, प्रोफेसर अर्चना तिवारी, डॉ मनीष मिश्रा, डॉ अनामिका सिंह, डॉ शाहिना तहसीन उपस्थित थीं। संविधान सभा के सदस्यों के वास्तविक विचार और ऐतिहासिक भाषणों को विद्यार्थियों के मुख से सुनना तथा निर्माता के संघर्ष और दूरदर्शिता को समझना सभी के लिए एक भावनात्मक अनुभव रहा। कार्यक्रम की समन्वयक हर्षिता मिश्रा, मान्य चतुर्वेदी, दिव्यांशी गुप्ता और आद्या तिवारी थीं।

 आयोजन का मूल संदेश

 संविधान केवल कुछ अनुच्छेदों,अधिकारों और कर्तव्यों का संग्रह नहीं बल्कि यह उन संख्या सपनों, विचारों, संघर्षों और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है , जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। विद्यार्थियों ने अपने प्रयासों से यह सिद्ध किया कि इतिहास केवल पुस्तकों में पढ़ा नहीं जाता उसे अभिनय, कला, शोध और संवेदनाओं के माध्यम से जीवंत भी किया जा सकता है।