} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

🔴 ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं...
manju लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
manju लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 21 नवंबर 2026

All india Shiya Samaj के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने Syed Munazir husain manju


@dil india live 

(Varanasi). आल इंडिया शिया समाज (रजिस्टर्ड) कि दिल्ली में हुई मिटिंग में सर्व सम्मति से वाराणसी निवासी सैयद मुनाज़िर हुसैन मंजू को पुनः 5 वर्ष के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। उक्त मिटिंग में सभी सदस्यों द्वारा सैयद मुनाज़िर हुसैन द्वारा पिछले वर्षो में किए गये कार्यों की सराहना की गयी।

बनारस में सैयद मुनाज़िर हुसैन मजू को उपाध्यक्ष बनाए जाने से खुशी की लहर है यहां की आवाम ने कमेटी का शुक्रिया अदा किया और सैयद मुनाज़िर हुसैन मंजू को बधाई दी। बनारस की कई संस्थाओं में सैयद मुनाज़िर हुसैन मंजू कार्य कर रहे हैं, जैसे कि इमानिया अरबी कॉलेज, शिया जामा मस्जिद के प्रशासनिक सचिव, दालमंडी व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुत्तहिदा उलेमा काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष, जमीअतुल उलेमा-ए-हिन्द के पूर्व मीडिया प्रभारी और सीरत कॉन्फ्रेंस के संयोजक साथ ही महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी हैं।

मौलाना आमीन रिज़वी, मौलाना इश्तेयाक, मौलाना मेहंदी रजा, मौलाना शौकत, मौलाना गुलजार मौलाई, वासिफ हुसैन आदि ने उन्हें मुबारकबाद दी।