} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

🔴 ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं...
St Marys Convent School Varanasi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
St Marys Convent School Varanasi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 21 नवंबर 2026

St. Mary's convent school Cantonment Varanasi में science and art exhibition 'Lumiere' 2026 में दिखा स्टूडेंट्स का हुनर

Education News Varanasi St Marys Convent School cantt 2026

@dil india live 

(Varanasi) सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट जूनियर हाई स्कूल, कैंट (St. Mary's convent school cantt) में शनिवार को साइंस एवं आर्ट एग्जीबिशन 'लुमियर - Enlightening Minds, Inspiring Future' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी धर्म प्रान्त के अध्यक्ष, बिशप डॉ. यूजीन जोसेफ, वाराणसी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भोलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), वाराणसी तथा सिस्टर एम. मेबेल एसआरए, अध्यक्ष, क्वीन ऑफ द एपोस्टल्स सोसाइटी मौजूद रहीं। अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल सिस्टर जमीला ने किया। दीप प्रज्ज्वलन व प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 

Education and Exibition news2026

art and exhibition news 2026

प्रदर्शनी में बच्चों ने साइंस के रोचक मॉडल, प्रयोग, पर्यावरण, अंतरिक्ष, रोबोटिक्स, जल संरक्षण, ऊर्जा और स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। वहीं आर्ट सेक्शन में बच्चों की बनाई हुई खूबसूरत पेंटिंग, क्राफ्ट, स्कल्पचर और हस्तशिल्प ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने-अपने मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी।

बिशप ने स्टूडेंट्स के हुनर को सराहा 

मुख्य अतिथि बिशप डॉ. यूजीन जोसेफ ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाती हैं। उन्होंने कहा कि साइंस और आर्ट का संगम ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। माडल को देखते ही लगता है कि बच्चों ने बहुत ही मेहनत और लगन से मॉडल तैयार किए हैं, जो काबिले तारीफ है। सिस्टर एम. मेबेल ने स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक, साइबर सुरक्षा, रोबोटिक्स, पर्यावरण संरक्षण और दैनिक जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट्स बनाए।


तकनीक और साइबर जागरूकता

 छात्रों ने लैपटॉप और स्मार्ट स्क्रीन के माध्यम से 'डार्क वेब' (Dark Web) और डिजिटल सुरक्षा जैसे गंभीर और आधुनिक विषयों पर जानकारीपूर्ण प्रेजेंटेशन दिया।

रोबोटिक्स और ऑटोमेशन

 प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा तैयार किए गए स्वचालित रोबोटिक वाहन (Robotic Car) और सेंसर आधारित मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिसका अवलोकन स्कूल की सिस्टर और शिक्षकों ने भी किया।

पर्यावरण और स्मार्ट सिटी मॉडल

बच्चों ने पृथ्वी संरक्षण ('Save Earth'), आधुनिक एटीएम (ATM) और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को दर्शाते हुए आकर्षक थ्री-डी (3D) मॉडल तैयार किए।

प्रदर्शनी के दौरान अभिभावकों और शिक्षकों ने नजदीक से बच्चों के मॉडल्स की कार्यप्रणाली को समझा और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास व नवाचार की जमकर सराहना की। स्कूल प्रशासन के अनुसार, इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।