- @dil india live
(Varanasi). अखिल भारतीय वैश्य महिला महासम्मेलन द्वारा अक्षय नवमी के उपलक्ष्य में पूजन एवं दीपोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ऊषा की गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने सभी को ज्योति पर्व की शुभकामना देते हुए अक्षय नवमी की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर की अनुकंपा सब पर हमेशा बनी रहे माता लक्ष्मी सदेव प्रसन्न रहें, यही मेरी प्रार्थना है।
इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन सुशीला जायसवाल ने किया तो धन्यवाद ज्ञापन इंदु अग्रवाल ने प्रेषित किया। आयोजन में ऊषा गुप्ता ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया तो वहीं दूसरी ओर शालिनी, गीता, नीलू ने कई मनोरंजक खेल करवाये। आयोजन में डॉ निमिषा, ज्योति, आरती, गरिमा, सुप्रीता, रागिनी आदि ने मनोहारी नृत्य की प्रस्तुति दी। हर्ष, उत्साह और उल्लास संग कार्यक्रम संपन्न हुआ।





