} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

भारत विकास परिषद काशी प्रांत जाने क्या करने जा रहा

वाराणसी शाखा में मनेगा बालिका सप्ताह

वाराणसी (दिल इंडिया)। भारत विकास परिषद काशी प्रांत की “वाराणसी शाखा”  द्वारा महिला एवं बाल विकास के लिए नव वर्ष 2021 में नई पहल की गई, 16 जनवरी से 21 जनवरी  तक राष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बालिकाओं के विकास एवं स्वास्थ्य के लिए ( एनीमिया मुक्ति के लिए) कार्य करना एवं लोगों को प्रेरित करना है। शाखा की महिला संयोजिका मृदु मेहरोत्रा ने बताया कि 17  जनवरी से 21 जनवरी तक के कार्यक्रम चलेगा। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस क्रम में प्रथम दिन 17 जनवरी को 10 से 18 वर्ष की बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट करवाया जायेगा। द्वितीय दिन 18 जनवरी को, लोहे की कढ़ाई तथा गुड़ चना एवं उपयोगी स्टेशनरी का वितरण किया जायेगा। तृतीय दिन 19 जनवरी को, बच्चियों से नृत्य नाटिका, प्रहसन व व्याख्यान होगा। जिसका विषय रहेगा, संस्कारित बेटियां महकता घर आँगन, राष्ट्र के उत्थान में बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षित  कन्या है वरदान। 20 जनवरी को ऊनी वस्त्रों का वितरण किया जायेगा। तो पांचवें दिन 21 जनवरी को शाखा के सप्ताह समापन दिवस को संस्कार शाला के रूप में मनाया जाएगा।

            

कोई टिप्पणी नहीं: