} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 5 जनवरी 2021

कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट

हृदय प्रकाश एकादश की जीत में देवेंद्र ने दिखाया दम

लगातार दूसरी हार से लालजी एकादश की चुनौती खत्म

वाराणसी(दिल इंडिया)। देवेन्द्र सिंह के हरफनमौला प्रदर्शन (48 रन, आठ रन देकर 2 विकेट) की मदद से हृदय प्रकाश एकादश ने लालजी एकादश को 57 रनों से परास्त कर 33वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट में पूरे दो अंक अर्जित किए। लगातार दूसरी हार के साथ ही लालजी एकादश की प्रतियोगिता में चुनौती खत्म हो गई।

काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के तत्वावधान में सिगरा स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में टाॅस जीतकर पहले खेलते हुये हृदय प्रकाश एकादश ने 20 ओवर में चार विकेट पर 144 रन बनाए। देवेन्द्र ने 44 गेंदों पर तीन चैके की मदद से सर्वाधिक 48 रन बनाए। शंकर चतुर्वेदी ने तीन चैके की मदद से 28, सतेन्द्र यादव ने 19 व विभांशु ने 16 रनों का योगदान दिया। रविकर, नरेन्द्र व आशीष को एक-एक कामयाबी हाथ लगी। 

जवाब में विपक्ष की सधी व सटीक गेंदबाजी के आगे लालजी एकादश की टीम 14वें ओवर में 87 रनों पर ही ढेर हो गई। सलामी बल्लेबाज अमिश्र मिश्र ने 12 व रविकर दुबे ने 15 रनों का योगदान किया। देवेन्द्र, शंकर और पंकज को दो-दो विकेट मिले। जबकि विभांशु, सतेन्द्र व संदीप को एक-एक कामयाबी हाथ लगी। राजेश पटेल और मनोहर लाल ने अम्पायरिंग और अनिल यादव ने स्कोरिंग की। प्रारम्भ में मुख्य अतिथि डा॰ एन॰पी॰ सिंह ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया।



कोई टिप्पणी नहीं: