} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 17 जनवरी 2021

“बेटी है तो सृष्टि है “ संग बालिका सप्ताह का आगाज़





भारत विकास परिषद ने कराया हीमोग्लोबिन की जांच

वाराणसी (दिल इंडिया)। भारत विकास पीरषद वाराणसी शाखा की ओर से “बेटी है तो सृष्टि है “कार्यक्रम के साथ भारत विकास परिषद काशी प्रांत की वाराणसी शाखा का बालिका सप्ताह का आगाज़ राविवार को हो गया। इस मौके पर बच्चियों का हीमोग्लोबिन टेस्ट करवाया गया साथ ही उन्हें एनिमिया से मुक्त रहने की विस्तृत जानकारी दी गई। शाखा की संयोजिका मृदु मेहरोत्रा ने बताया कि भारत विकास परिषद काशी प्रांत की “वाराणसी शाखा”  द्वारा महिला एवं बाल विकास के लिए नव वर्ष 2021 में नई पहल की गई है। यह आयोजन 21 जनवरी तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बालिकाओं के विकास एवं स्वास्थ्य के लिए ( एनीमिया मुक्ति के लिए) कार्य करना एवं लोगों को प्रेरित करना है। शाखा की महिला संयोजिका मृदु मेहरोत्रा ने बताया कि द्वितीय दिन 18 जनवरी को, लोहे की कढ़ाई तथा गुड़ चना एवं उपयोगी स्टेशनरी का वितरण किया जायेगा।