} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 3 जनवरी 2021

पत्रकार आशु का शव मिलने से

पत्रकार आशू की गला दबाकर की गई हत्या

कानपुर(दिल इंडिया)। कानपुर में एक बंद कार में अमर स्तंभ के युवा पत्रकार आशू यादव का शव मिला है। देखने से पता चलता है कि गला दबाकर हत्या की गई है। पत्रकार


का बीते 1 जनवरी को जन्मदिन था। वह 31 दिसंबर की रात घर से निकला था। कानपुर में जन्मदिन के दूसरे दिन अमर स्तंभ के युवा पत्रकार का शव उसकी ही कार में मिला। लावारिस हालत में कार दो दिनों सीटीआई नहर के पास खड़ी थी। स्थानीय लोगों ने लावारिस कार खड़ी होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का गेट खोला, पीछे की सीट पर एक युवक का शव पड़ा हुआ था। डीआईजी प्रीतिंदर सिंह और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का की निरीक्षण किया है। युवक की गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

घटना के सम्बंध में बताया गया है कि आशु की शादी 7 साल पहले गोरखपुर की ज्योति से हुई थी। आशू पत्नी ज्योति दो बच्चे रिया, शुभ और मां मालती के साथ रहता था। बीते 1 जनवरी को आशू जन्मदिन मनाने की तैयारी में था। उसने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को जन्मदिन की पार्टी में इनवाइट किया था। आशू की बहन शानू ने बताया कि आशू 31 दिसंबर की रात लगभग ढाई बजे बगैर बताए घर से निकला था। 1 जनवरी को उसका जन्मदिन था, हम लोग उसकी तैयारी में लगे थे। आशू दोपहर तक घर नहीं लौटा और उसका फोन भी स्विच ऑफ जा रहा था। उसका इंतजार करते-करते शाम हो गई। आशू जब घर नहीं लौटा तो मैंने उसकी रेलबाजार थाने में गुमशुदगी दर्ज थी। शनिवार को उसका शव बर्रा थाना क्षेत्र स्थित धमेंद्र नगर सीटीआई नहर के पास कार में मिला।

बहन का आरोप-पार्षद पति से हुआ था झगड़ा

बहन शानू का कहना है कि खपरा मोहाल में रहने वाले पार्षद के पति राजू सोनकर से आशू का झगड़ा हुआ था। उसने आशू के साथ मारपीट की थी। राजू सोनकर के बेटे अति सोनकर और सोंटू सोनकार ने आशू को धमकी दी थी। राजू सोनकर की पत्नी मधु पार्षद है। 

डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह के मुताबिक, पब्लिक का फोन आया था कि एक कार लावारिस हालत में खड़ी है। कार में एक स्टीकर लगा था, जिसमें मृतक का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था। कार के अंदर आशू की डेट बॉडी मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। जल्द ही पुलिस इस घटना का खुलासा करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: