} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 3 जनवरी 2021

विनय, अभिषेक चमके, विद्याभास्कर सात विकेट से विजयी


गर्दे एकादश की 7 विकेट से हार

वाराणसी, 3 जनवरी। मैन ऑफ द मैच विनयशंकर सिंह के नाबाद 25 रनों और अभिषेक की धारदार गेंदबाजी (4 ओवर, 24 रन, 3 विकेट) की बदौलत विद्याभास्कर एकादश ने गर्दे एकादश को सात विकेट से परास्त कर 33वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट में पूरे दो अंक हासिल किए। 

काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को सिगरा स्टेडियम में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गर्दे एकादश ने 16.2 ओवरों में 83 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज रोहित चतुर्वेदी ने 11, ललित पाण्डेय ने 15, सौरभ यादव ने 10 रनों का योगदान किया। अभिषेक ने तीन, सुभाष राय और विनय ने दो-दो विकेट चटकाए।

जवाब में विनयशंकर सिंह ने नाबाद 25 और सुनील शुक्ला ने अविजित 10 रनों की मदद से विद्याभास्कर एकादश ने 13.4 वें ओवर में तीन विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी 84 रन जुटा लिए। रोहित चतुर्वेदी, पुष्पेन्द्र यादव और आशुतोष मिश्र ने एक-एक विकेट चटकाया। प्रांरभ में मुख्य अतिथि वैद्य डा॰ प्रमोद जायसवाल ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। अनिल अस्थाना और मनोहर लाल ने अम्पायरिंग और नन्द कुमार यादव ने स्कोरिंग की। सोमवार को यहां हृदय प्रकाश एकादश का सामना लालजी एकादश से होगा। मैच पूर्वाहन 9ः30 बजे से खेला जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: