} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 16 जनवरी 2021

जाने शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने क्या कहा? कब मिलेंगी राहत

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी

नई दिल्ली (हिमांशु राय/दिल इंडिया)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर तराई इलाकों तक शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती हरदोई, गोण्डा, बस्ती, संतकबीरनगर और गोरखपुर मे शीतलहर के कारण तापमान और गिर सकता है। इसके अलावा बाराबंकी औऱ कानपुर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।दिन के पारे में चार डिग्री गिरावट के साथ इस बार लोहड़ी पर लोगों को पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ठंड का अनुभव करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान जताया है। दिन का पारा औसतन चार-पांच डिग्री कम चल रहा है।

 देश की राजधानी दिल्ली से लेकर समस्त उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। भारतीय मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि आज तड़के सुबह उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंड़ीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा दर्ज किया गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम में भी सुबह साढ़े पांच बजे घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत में और ठंड पड़ने के आसार है। शुष्क मौसम और उत्तर पश्चिम हवाओं की वजह से देश के उत्तर पश्चिम हिस्सों के ज्यादातर इलाकों में अगले तीन-चार दिन तक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

शीतलहर की फिर दी चेतावनी

मौसम विभाग ने फिर कहा है कि कुछ दिनों के लिए शीतलहर चल सकती है। भारी बर्फवारी के बाद श्रीनगर में पारा माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यही वजह है कि यहां डल झील एकदम जम गई है। दिल्ली के पालम इलाके में सुबह 6.2 डिग्री और सफदरजंग में दो डिग्री तापमान दर्ज किया गया।जनवरी के बाद यह पहली बार है कि पारा इतनी नीचे गिरा हो। मौसम विभाग की माने तो अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहने वाला है।

कोई टिप्पणी नहीं: