} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021

ख्वाजा मेरे ख्वाजा.... की सदाओं से गूंजा सारा जहां





अजमेर से लेकर काशी तक में मना उर्से गरीब नवाज़

अजमेर (दिल इंडिया लाइव)। हिन्दल वली सरकार ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी (गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैह) का उर्स देश दुनिया में समाचार लिखे जाने तक अकीदत के साथ मनाया जा रहा था। सरकार गरीब नवाज़ की छठी मुबारक होने की वजह से अजमेर से लेकर काशी तक एक ही सदाएं, ख्वाज़ा मेरे ख्वाज़ा... बुलंद हो रही थी। सुबह से ही घरों में फातेहा का जो दौर शुरु हुआ वो देर रात तक जारी रहा। अजमेर की दरगाह से लेकर काशी की मसिजदों और दरगाहों तक में ख्वाज़ा की तकरीर, कुल शरीफ व कलाम गूंज रहा था।

यूं तो दरगाह हजरत ख्वाज़ा गरीब नवाज़ पर हर साल उर्स मनाया जाता है, जो लोग उर्स में अजमेर नहीं पहुँच पाते वो जहाँ होते हैं वहीं से ख्वाज़ा को याद करते हैं, उनका उर्स मनाते हैं।इस बार भी मुख्य उर्स ख्वाज़ा की छठी पर अजमेर में जहां चादर गागर चढ़ाने वालों की होड थी वहीं बनारस में जगह जगह स्टाल लगाकर ख्वाज़ा का तबर्रुक लोगों में तकसीम करने की चाहत सड़को से लेकर गालियों तक में दिखाई दी। 

2 टिप्‍पणियां:

Imtiyaz khan ने कहा…

Sub ko gareeb Nawaz ka urs mubarak

journalist aman ने कहा…

आपको भी मुबारक हो।